लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते ब्रिगेड रैली में शामिल नहीं होंगे बुद्धदेव भट्टाचार्य

By भाषा | Updated: February 28, 2021 15:49 IST

Open in App

कोलकाता, 28 फरवरी पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माकपा के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण रविवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पार्टी की रैली में शामिल नहीं होंगे।

वाम-कांग्रेस-आईएसएफ गठबंधन पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक जनसभा के जरिए करेगा।

भट्टाचार्य(76) ने जनसभा में शामिल नहीं होने को लेकर अफसोस जताया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे कॉमरेड (माकपा कार्यकर्ता) जमीन पर लड़ रहे हैं और मुझे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार घर पर रहना पड़ रहा है। यह अकल्पनीय है कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड में इतनी विशाल रैली हो रही है और मैं इसमें शामिल नहीं हो सकता। मैं रैली की सफलता की कामना करता हूं।’’

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भट्टाचार्य द्वारा रैली के लिए एक लिखित संदेश भेजे जाने की संभावना है।

इसी मैदान में 2019 में इस तरह की एक जनसभा के दौरान भट्टाचार्य थोड़ी देर तक ही वहां रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य सही नहीं रहने के कारण सभा को संबोधित नहीं कर सके थे।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी और आईएसएफ के अब्बास सिद्दीकी रविवार की रैली में मुख्य वक्ता होंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजद नेता तेजस्वी यादव भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, कांग्रेस और वाम दलों के प्रदेश स्तर के नेता भी इसमें शामिल होंगे।

राजद, पश्चिम बंगाल में वाम-कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है।

उल्लेखनीय है कि किसी समय प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस और वाम मोर्चा कोलकाता में पहली बार एक संयुक्त रैली करने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू