लाइव न्यूज़ :

बुद्धदेव भट्टाचार्य सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: December 9, 2020 22:06 IST

Open in App

कोलकाता, नौ दिसंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के बाद बुधवार को दोपहर में दक्षिण कोलकाता में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत नाजुक बताई गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भट्टाचार्य (76) की कोविड-19 जांच गई, जिसमें वह संक्रमित नहीं पाए गए ।

सूत्रों ने कहा कि भट्टाचार्य को निजी अस्पताल में गंभीर चिकित्सा कक्ष में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''भट्टाचार्य की आरटी-पीसीआर जांच में पता चला है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं । यह अच्छी खबर है। उनके मस्तिष्क के सीटी स्कैन में पुराने जख्मों के बारे में पता चला है। गंभीर चिकित्सा कक्ष (सीसीयू) में उनका इलाज चल रहा है। ''

उन्होंने कहा, ''फिलहाल उन्हें नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया है। उनके ऑक्सीजन लेने की सीमा को 95 प्रतिशत पर रखा गया है। उनकी तबीयत नाजुक है, लेकिन मौजूदा इलाज का अच्छा असर हो रहा है। ''

माकपा के वरिष्ठ नेता भट्टाचार्य के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिये वरिष्ठ डॉक्टरों की दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंच भट्टाचार्य का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल से आने के बाद बनर्जी ने कहा, ''हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। मैं उनका इलाज कर रहे सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त करती हूं। हमें किसी भी स्थिति के लिये तैयार रहना होगा। मैं उनकी बेटी (सुचेतना भट्टाचार्य) की मानसिक स्थिति को समझ सकती हूं।''

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी अस्पताल पहुंचकर भट्टाचार्य के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। धनखड ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

माकपा की राज्य इकाई के सचिव सूर्य कांत मिश्रा ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

साल 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे भट्टाचार्य कुछ समय से श्वांस संबंधी दिक्कतों तथा आयु संबंधी अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं।

उन्होंने 2018 में माकपा की केन्द्रीय समिति पोलित-ब्यूरो के साथ-साथ राज्य सचिवालय से भी इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो