लाइव न्यूज़ :

महिला का बैग छीनने के मामले में बीटेक का छात्र गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई दिल्ली में 23 वर्षीय बी.टेक के छात्र को एक महिला का बैग छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने मादक पदार्थ खरीदने के लिए यह जुर्म कथित रूप से किया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान निखिल वत्स के रूप में हुई है जो मंडोली का रहने वाला है। घटना शनिवार को हुई थी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जीटीबी एन्क्लेव इलाके में बाइक सवार एक व्यक्ति ने एक महिला का हैंडबैग झपट लिया जिसमें 10,000 रुपये, एक सोने की अंगूठी और एक जोड़ी कान की बालियां थीं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और बाइक की पंजीकृत संख्या की पहचान कर ली। बाइक आरोपी के पिता के नाम पर पंजीकृत है जो बिजली विभाग में काम करते हैं।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आर साथियासुंदरम ने बताया, “ इसके बाद पुलिस ने बाइक के पंजीकृत मालिक के पते पर छापा मारा और शनिवार शाम को वत्स को पकड़ लिया।”

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी बी टेक तृतीय वर्ष का छात्र है और वह मादक पदार्थों का आदि है और अपने साथी पंकज के जरिए नशीले पदार्थ खरीदता है।

पुलिस ने बताया कि वत्स अपनी मां को कोविड टीकाकरण के लिए जीटीबी अस्पताल लेकर आया था।

पुलिस ने बताया कि उसने उन्हें अस्पताल के अंदर बाइक से उतारा और फिर वह नजदीक के जनता फ्लैट इलाके में चला गया तथा महिला का बैग झपट लिया, क्योंकि उसे मादक पदार्थ खरीदने के लिए पैसा चाहिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग