लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2011-12 सत्र तक इग्नू से प्राप्त बीटेक एवं इंजीनियरिंग डिप्लोमा वैध : एआईसीटीई

By भाषा | Updated: January 10, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2010-12 से पहले इग्नू से प्राप्त बीटेक की डिग्री और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा को वैध माना जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) दो पाठ्यक्रमों को दूरस्थ शिक्षा के जरिये चलाता था लेकिन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा यह कहे जाने पर कि तकनीकी पाठ्यक्रम दूरस्था शिक्षा के माध्यम से संचालित नहीं किए सकते और यह नियमों का उल्लंघन है, तब इग्नू ने उन्हें बंद कर दिया।

तकनीकी शिक्षा के नियामक के नीति एवं अकादमिक योजना ब्यूरो द्वारा जारी आदेश में कहा गया, ‘‘ इग्नू दो पाठ्यक्रमों का संचालन दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से करता था और इन पाठ्यक्रमों की वैधता को लेकर विभिन्न अदालतों में वाद चल रहा है।’’

आदेश में कहा गया, ‘‘ वर्ष 2018 में उच्चतम न्यायालय ने इग्नू द्वारा वर्ष 2009-10 के सत्र में पंजीकृत उम्मीदवारों को दी गई डिप्लोमा और बीटेक की डिग्री वैध करार दिया।’’

आदेश में कहा गया कि शीर्ष अदालत ने अब वर्ष 2010-11 और 2011-12 शैक्षणिक सत्र के कुछ उम्मीदवारों को भी राहत दी है और समझा जाता है कि इसके बाद इग्नू ने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से इन पाठ्यक्रमों को संचालित नहीं किया और यह आखिरी बैच है जिन्हें यह राहत दी जाएगी।’’

एआईसीटीई ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुरूप शैक्षणिक सत्र 2010-12 तक पंजीकृत विद्यार्थियों जिन्हें इग्नू ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा एवं बीटेक की उपाधि दी गई है, उनकी उपाधि पर एआईसीटीई को कोई आपत्ति नहीं है और इसलिए उन्हें विशेष मामला मान वैध माना जाएगा, लेकिन वर्ष 2012 के बाद के मामले में इसे नजीर नहीं माना जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए