लाइव न्यूज़ :

बीटीसी चुनाव के नतीजे मोदी के नेतृत्व में लोगों का भरोसा दर्शाते हैं: नड्डा

By भाषा | Updated: December 13, 2020 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं नीतियों में लोगों का भरोसा दर्शाते हैं।

किसी भी एक दल को 40 सदस्यीय बीटीसी में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। सत्तारूढ़ बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीए) 17 सीटों पर चुनाव जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। चुनाव अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नड्डा ने ट्वीट किया, '' राजग सहयोगी यूपीपीएल और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम भाजपा के नेताओं को राज्य में बीटीसी चुनाव में स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं। यह नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं नीतियों में लोगों का भरोसा दर्शाते हैं।''

केद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव में जीत को लेकर राजग के प्रदर्शन की सराहना की और इसे मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास करार दिया।

यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) को 12 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा को नौ और कांग्रेस तथा गण सुरक्षा पार्टी (जीएसपी) को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई है। भाजपा और यूपीपीएल ने औपचारिक तौर पर गठबंधन की घोषणा नहीं की है लेकिन दोनों ने ही स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने पर चुनाव बाद गठबंधन के संकेत दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह