लाइव न्यूज़ :

उन्‍नाव में दलित किशोरियों की संदिग्ध मौत के मुद्दे पर बसपा का सदन से बहिर्गमन

By भाषा | Updated: February 19, 2021 19:46 IST

Open in App

लखनऊ, 19 फरवरी विधानसभा में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी ने उन्‍नाव में दो दलित किशोरियों की संदिग्‍ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सरकार के जवाब से असंतुष्‍ट होकर सदन से बहिर्गमन किया।

बहुजन समाज पार्टी के नेता लालजी वर्मा ने उन्‍नाव जिले के असोहा थाने के बबुरहा गांव में दो दलित किशोरियों की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत और एक अन्य के गंभीर हालत में मिलने के मामले में सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा कराए जाने की मांग की।

वर्मा ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई नहीं की।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि मृत दोनों किशोरियों की पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है और चोट का कोई निशान नहीं मिला है।

उन्‍होंने कहा कि इस मामले में जांच के लिए छह टीम लगाई गई हैं और सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।

खन्‍ना के जवाब से असंतुष्‍ट बसपा के दल नेता लालजी वर्मा ने सरकार पर ढुलमुल रवैये का आरोप लगाते हुए अपनी पार्टी के सदस्‍यों के साथ बहिर्गमन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू