लाइव न्यूज़ :

मायावती के पैतृक गांव बादलपुर में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:56 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा (उत्तरप्रदेश), 21 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख मायावती के पैतृक गांव बादलपुर में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन किया। इस सम्मेलन में किसान नेता मनवीर भाटी को दादरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया। इसकी घोषणा बसपा के पश्चिमी उत्तरप्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राइन ने की।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पश्चिमी उत्तरप्रदेश के पार्टी प्रभारी ने कहा कि बसपा शासन में मुख्यमंत्री रहते हुए मायावती ने 8.50 लाख लोगों को नौकरियां दी थी। बसपा शासनकाल में कानून व्यवस्था चाक चौबंद थी और हर वर्ग खुशहाल था जबकि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता के साथ धोखा किया गया है।

राइन ने सपा पर युवाओं व मुसलमानों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनेगी। इस सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा कई पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर