लाइव न्यूज़ :

बसपा ब्राह्मण समुदाय के सम्मान का ध्यान रखेगी: सतीश मिश्रा

By भाषा | Updated: August 1, 2021 00:23 IST

Open in App

मथुरा, 31 जुलाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने शनिवार को कहा कि पार्टी फिर से सत्ता में आने पर ब्राह्मण समुदाय के मान और सम्मान का ख्याल रखेगी।

मिश्रा ने गोवर्धन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसा कि पार्टी ने अपने पिछले शासन के दौरान किया था, बसपा (फिर से सत्ता में आने पर) ब्राह्मण समुदाय के मान और सम्मान का ख्याल रखेगी।’’

मिश्रा का बयान ऐसे समय आया है जब बसपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए ब्राह्मण समुदाय को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है।

मिश्रा ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पिछले चार साल से अधिक समय से भाजपा शासन में ब्राह्मणों को 'अपमानित' किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी उपेक्षा की जाती है और वे खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं।

मार्च निकालकर ब्राह्मणों को लुभाने के समाजवादी पार्टी के कदम पर, बसपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि लोग अभी तक "वर्ष 2003 और 2012 में ब्राह्मणों पर किए गए अत्याचारों को नहीं भूले हैं।’’

‘प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी’ में मिश्रा ने भाजपा से अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए धन का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने को भी कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि 1993 से और उसके बाद से राममंदिर के लिए कई हजार करोड़ रुपये एकत्र किए गए हैं लेकिन शीर्ष अदालत के फैसले के बाद, भाजपा ने फिर से मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह शुरू किया।

मिश्रा ने कहा कि शीर्ष अदालत के फैसले में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

क्रिकेटIPL ऑक्शन में इतिहास रचते कैमरन ग्रीन, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

क्राइम अलर्टMaharashtra: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

भारत अधिक खबरें

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर