लाइव न्यूज़ :

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव नहीं लड़ेगी बसपा : मायावती

By भाषा | Updated: June 28, 2021 13:36 IST

Open in App

लखनऊ, 28 जून बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव नहीं लड़ेगी।

मायावती ने कहा कि ये चुनाव निष्पक्ष नहीं हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे इस चुनाव में अपना समय और ताकत लगाने के बजाय पार्टी को मजबूत बनाने और सर्व समाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगाएं।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो अधिकांश ज़िला पंचायत अध्यक्ष खुद ही बसपा में शामिल हो जाएंगे।

गौरतलब है कि शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव होने हैं। मायावती ने कहा कि विपक्षी दल अफवाह फैला रहे हैं कि बसपा वर्ष 2022 के विधान सभा चुनावों को लेकर सक्रिय नहीं है, जबकि सच्चाई यह है कि वह स्वयं और पार्टी कार्यकर्ता पिछले साल से ही इन चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल