लाइव न्यूज़ :

बसपा उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में अपने बलबूते लड़ेगी चुनाव : मायावती

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा की सभी सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी और किसी भी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेगी।

मायावती शुक्रवार को 65 साल की हो गयीं। उन्होंने कहा कि 2007 की तरह ही बहुजन समाज पार्टी 2022 में भी अपने बलबूते उत्तरप्रदेश में सरकार बनाएगी।

मायावती ने कहा, ‘‘मैंने सत्ता हासिल करने के लिए कभी भी सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। बसपा के सभी कार्यकर्ताओं को इन चुनावों के लिए एकजुट होकर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।’’

उत्तरप्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल मई 2022 में खत्म होगा वहीं उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त होगा।

बसपा प्रमुख ने केंद्र से तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने समेत किसानों की सभी मांगें स्वीकार लेने का भी अनुरोध किया ।

उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री ने शनिवार से शुरू हो रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान का स्वागत करते हुए केंद्र से आम लोगों को मुफ्त में टीका उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो संबंधित राज्य सरकारों को लोगों के लिए नि:शुल्क टीका की व्यवस्था करनी चाहिए।

मायावती ने कहा कि अगर उनकी पार्टी उत्तरप्रदेश में सत्ता में आयी तो वह सुनिश्चित करेंगी कि हर किसी को मुफ्त में टीका मिले।

मायावती ने शुक्रवार को अपने 65 वें जन्मदिन पर अपनी किताब ‘ए ट्रेवेलॉग ऑफ माय स्ट्रगल रिडेन लाइफ एंड बीएसपी मूवमेंट’ के 16 वें संस्करण को हिंदी और अंग्रेजी में जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों