लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा : मायावती

By भाषा | Updated: March 15, 2021 13:45 IST

Open in App

लखनऊ, 15 मार्च बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सोमवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी चार प्रदेशों - तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी- में बिना किसी गठबंधन के अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

मायावती ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 2022 में होने वला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी अकेले लड़ेगी ।

उन्होंने कहा, ‘‘हम चुनाव को लेकर काम कर रहे हैं। हम किसी से ज्यादा रणनीति का खुलासा नहीं करते, बसपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी और अच्छे परिणाम देगी।’’

बसपा प्रमुख ने दावा किया कि उनकी पार्टी उप्र में होने वाले पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी

मायावती ने सोमवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 87वीं जयंती पर उनको याद किया। इस अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी का किसी के साथ भी गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा, हमारी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता और हमारे मतदाता बेहद अनुशासित है। देश की अन्य पार्टियों के साथ ऐसा नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी गठबंधन में हमारा वोट तो उस पार्टी को स्थानांतरित हो जाता है, जबकि दूसरी पार्टी का वोट हमें नहीं मिल पाता है। यह बेहद ही खराब तथा कड़वा अनुभव है। भविष्य में हम किसी भी दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी हमारी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। पश्चिम बंगाल के साथ ही केरल व तमिलनाडु में हमारी पार्टी का प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। इसके अलावा उप्र में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटो पर अकेले चुनाव लड़ेगी ।

उनसे पूछा गया कि इससे भाजपा तथा अन्य पार्टियो को फायदा हो सकता है, तो उन्होंने कहा कि हमाारा सर्वसमाज का वोट एकजुट रहता है और वह केवल हमारी पार्टी को ही जाता है, इसलिये हमारी पार्टी ने अब हर चुनाव अकेले लड.ने का फैसला लिया है ।

किसान आंदोलन पर बसपा नेता ने केंद्र सरकार से कृषि से जुड़े तीनों कानून वापस लेने की मांग दुहराई। उन्होंने कहा किसान आंदोलन में मृतक किसानों के परिजन को उचित आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

कांशीराम की जयंती पर मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी बाबा साहेब डॉ. भीमराम आम्बेडकर तथा कांशीराम के दिखाए रास्ते पर चल रही है। हमारी पार्टी के संस्थापक कांशीराम ने बाबा साहब का रुके कारवां को आगे बढ़ाया। कांशीराम जी ने काफी ऐतिहासिक काम किया। इस अवसर पर पार्टी मान्यवर कांशीराम जी को श्रद्धा अर्पित करती है।

उन्होंने कहा कि बसपा ही गरीब व वंचितों की सेवा में लगी है। केवल बसपा ने अपने काम को लगातार आगे बढ़ाने के लिए समाज को अपना सब कुछ दिया है, जिससे दलितों, शोषितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों, मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यकों को सम्मान मिल सके।

मायावती ने कहा कि बसपा उनको मजबूत करने में लगी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता इस काम में बड़ी तथा कड़ी मेहनत कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह