BSP सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन आज, धूमधाम से मनाने की तैयारियां, बधाई देने जाएंगे अखिलेश

By स्वाति सिंह | Updated: January 15, 2019 09:46 IST2019-01-15T09:46:15+5:302019-01-15T09:46:15+5:30

BSP Supremo Mayawati Happy Birthday: मायावती अखिलेश के बसपा सपा गठबंधन की घोषणा के बाद अब कयास लगाये जा रहे हैं कि जन्मदिन के अवसर पर वह सीटों के बंटवारे का ऐलान कर सकती हैं।

BSP supremo Mayawati's birthday today, will be ready to celebrate, to congratulate Akhilesh | BSP सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन आज, धूमधाम से मनाने की तैयारियां, बधाई देने जाएंगे अखिलेश

BSP सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन आज, धूमधाम से मनाने की तैयारियां, बधाई देने जाएंगे अखिलेश

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती का 63 वां जन्मदिन मंगलवार (15 जनवरी) को मनाया जा रहा है। मायावती का जन्मदिन लखनऊ और दिल्ली दोनों जगह मनाया जाएगा।

इसके लिये पार्टी कार्यकर्ता व्यापक तैयारियों में जुटे हैं। अपने बार के जन्मदिन की तरह इस बार भी मायावती लखनऊ में अपनी ब्लू बुक का विमोचन करेंगी। इसके बाद वह अपने सहयोगी दलों से दिल्ली में मुलाकात करेंगी।

बताया जा रहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मायावती को बधाई देने उनके आवास पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि मायावती का जन्मदिन हर साल 'जन कल्याणकारी दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। 15 जनवरी को सुबह लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन मनाया जाएगा। दोपहर बाद वह दिल्ली चली जाएंगी।

वहां जन्मदिन समारोह में सहयोगी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

मायावती अखिलेश के बसपा सपा गठबंधन की घोषणा के बाद अब कयास लगाये जा रहे हैं कि जन्मदिन के अवसर पर वह सीटों के बंटवारे का ऐलान कर सकती हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले साझा संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने सीटों के बंटवारे पर जल्दी घोषणा करने की बात कही थी।

बसपा प्रमुख जन्मदिन के दिन सामान्य तौर पर अपने कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों और लखनऊ मंडल के पदाधिकारियों से मिलती हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बसपा के सहयोगी दलों सपा, जद(एस), छत्तीसगढ़ कांग्रेस, इनेलो, राजद, तृणमूल कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं को भी जन्मदिन में शामिल होने का न्योता दिया गया है। इन सभी दलों के नेताओं के दिल्ली में जुटने की संभावना को देखते हुए ही जन्मदिन लखनऊ के साथ-साथ दिल्ली में भी मनाने का फैसला लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती की संयुक्त रैलियों का कार्यक्रम भी तय हो चुका है। दोनों ही प्रत्येक मंडल में रैलियां करेंगे।

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को लेकर शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर उनके होर्डिंग और पोस्टर लगाये हैं जिसमें उनके जन्मदिन की बधाईयों के संदेश दिये गये हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

English summary :
Happy Birthday BSP Supremo Mayawati: Bahujan Samaj Party's Supremo Mayawati's 63rd birthday is being celebrated on Tuesday (January 15th). Mayawati's birthday will be celebrated both in Lucknow and Delhi. Party workers are busy to preparation for Supremo Mayawati 63rd birthday celebration.


Web Title: BSP supremo Mayawati's birthday today, will be ready to celebrate, to congratulate Akhilesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे