बसपा अध्यक्ष मायावती की मां का दिल्ली में निधन
By भाषा | Updated: November 13, 2021 18:41 IST2021-11-13T18:41:59+5:302021-11-13T18:41:59+5:30

बसपा अध्यक्ष मायावती की मां का दिल्ली में निधन
लखनऊ, 13 नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का शनिवार को दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
बसपा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि 92 वर्षीय रामरती की राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में मौत हो गई जहां उनका इलाज चल रहा था। बयान में कहा गया है कि बसपा अध्यक्ष अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं । रविवार को वहां रामरती का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।