लाइव न्यूज़ :

बसपा सांसद के परिजन ने मुख्तार अंसारी से खतरे का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी

By भाषा | Updated: July 19, 2021 21:10 IST

Open in App

वाराणसी, 19 जुलाई उत्तर प्रदेश में घोसी से बसपा सांसद अतुल राय को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से खतरा होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही सांसद पर लगाये गए दुष्कर्म के आरोप की निष्पक्ष विवेचना कराने की मांग की है।

वाराणसी कचहरी में प्रेसवार्ता कर सांसद अतुल राय के पिता भरत सिंह, भाई पवन सिंह तथा बहन नम्रता राय ने कहा कि एलआईयू द्वारा मुख्तार अंसारी से जान के खतरे के बाद भी प्रदेश सरकार अतुल राय को सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा रही है। साथ ही कहा कि अदालत में पेशी के दौरान अतुल राय पर कभी भी हमला हो सकता है।

सांसद के भाई पवन सिंह ने आरोप लगाया कि अतुल राय को सुनियोजित ढंग से फंसाया गया है। उन्होंने दावा किया कि दुष्कर्म और उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला और उसके सहयोगी पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। फिर भी पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

वहीं, सांसद के पिता भरत सिंह ने दावा किया कि मार्च 2020 में वाराणसी के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने पुनर्विवेचना पत्र और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर वाराणसी और सीओ भेलूपुर से जांच कराई थी, जिसमें आपराधिक साजिश की बात सामने आई थी।

उन्होंने कहा कि दोनों ही अधिकारियों ने अग्रिम विवेचना की संस्तुति की थी लेकिन वाराणसी के पुलिस आयुक्त ने अग्रिम विवेचना का आदेश पारित नहीं किया था। उन्होंने पुलिस विभाग से निष्पक्ष विवेचना कराने की मांग की।

सांसद की बहन नम्रता राय ने कहा, ''यदि हमें न्याय नहीं मिला तो हम आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया