लाइव न्यूज़ :

बसपा विधायक के पति सपा में शामिल

By भाषा | Updated: January 2, 2021 20:18 IST

Open in App

लखनऊ, दो जनवरी पिछले वर्ष हुए विधानसभा उप चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्‍मीदवार रहे रणजीत सिंह पटेल शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गये। पटेल की पत्‍नी जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर से बसपा की विधायक हैं।

सपा मुख्‍यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में प्रतापगढ़ सदर विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी रणजीत सिंह पटेल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पटेल के पिता और माता दोनों जौनपुर जिले के मडि़याहूं क्षेत्र से विधायक रहे हैं। पटेल पूर्व पीसीएस अधिकारी हैं जो 2019 में बसपा उम्‍मीदवार बने थे।

पटेल के सपा में शामिल होने के बाद जब उनकी पत्नी विधायक सुषमा पटेल से बातचीत की गई तो उन्‍होंने कहा, '' मैं बसपा के टिकट पर चुनाव जीती लेकिन पार्टी ने मुझे निलंबित कर दिया है। मेरा परिवार जहां रहेगा वहां हम हैं।'' हालांकि उन्‍होंने किसी भी दल में शामिल होने से इनकार कर दिया। सुषमा पटेल ने कहा '' मुझे अभी किसी दल में नहीं जाना है और मैं अपने क्षेत्र की जनता की सेवा कर रही हूं।''

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍यसभा चुनाव के दौरान बसपा के कुछ विधायकों ने अधिकृत उम्‍मीदवार का प्रस्‍तावक बनने के बाद अगले दिन अपने हस्‍ताक्षर को बताया था। मायावती ने पिछले वर्ष 29 अक्‍टूबर को इसपर संज्ञान लेते हुए अपनी पार्टी के सात विधायकों को निलंबित कर दिया था। निलंबित विधायकों में सुषमा पटेल भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा