लाइव न्यूज़ :

BSP विधायक ने मायावती को कटघरे में किया खड़ा, कहा- जो सबसे ज्यादा पैसे देता है उसे देती है हमारी पार्टी टिकट

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 1, 2019 20:38 IST

राजेंद्र गुड्डा ने आगे कहा कि पैसे से चुनाव प्रभावित हो रहे हैं। गरीब आदमी चुनाव नहीं लड़ सकता। पार्टियों में पैसे का लेन-देन होता है, हमारी पार्टी में भी होता है। 

Open in App

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के विधायक राजेंद्र गुड्डा ने एक बयान देकर पार्टी सुप्रीमो मायवती को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनके बयान से सियासी तूफान खड़ा हो सकता है। दरअसल, राजेंद्र ने राष्ट्रमंडल परिषद द्वारा आयोजित करवाए गए सेमिनार में कहा है कि हमारी पार्टी ज्यादा पैसे देने वाले को टिकट देती है।

विधायक राजेंद्र गुड्डा ने सेमिनार ने कहा, 'हमारी बहुजन समाज पार्टी के अंदर पैसे लेकर टिकट दिया जाता है। जो पैसे ज्यादा दे देता है तो दूसरे का टिकट काटकर उसके दे दिया जाता है और तीसरा अगर उससे ज्यादा दे दे तो उसे टिकट मिल जाता है। इसका आपके पास क्या उपाय है?'

उनके इस बयान के बाद विधानसभा के अंदर मौजूद उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा इसका जवाब आपको सीधा मायावती से संपर्क करके लेना पड़ेगा।  राजेंद्र गुड्डा ने आगे कहा कि पैसे से चुनाव प्रभावित हो रहे हैं। गरीब आदमी चुनाव नहीं लड़ सकता। पार्टियों में पैसे का लेन-देन होता है, हमारी पार्टी में भी होता है।  आपको बता दें कि कहा जाता है कि राजेंद्र गड्डा के सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गहरे संबंध हैं और अक्सर वह अशोक गहलोत की तारीफ करते नजर आते हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की कैबिनट में बदलाव होने वाले हैं और राजेंद्र को उम्मीद है कि सीएम गहलोत उन्हें मंत्रिपद की जिम्मेदारी सौंप सकते है। यही वजह हो सकती है कि उन्होंने इस तरह का बयान देकर सियासी दांव खेला हो। राजस्थान में बीएसपी के  6 विधायक हैं।

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावतीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया