लाइव न्यूज़ :

एंबुलेंस प्रकरण में हुई बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की पहली पेशी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:09 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), 14 जून मऊ से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की फर्जी कागजात के आधार पर पंजीकृत एंबुलेंस के इस्तेमाल के मामले में सोमवार को बाराबंकी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पहली पेशी हुई।

अंसारी के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि बसपा विधायक को अदालत में वर्चुअल माध्यम से पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अंसारी ने कहा कि वह पिछले 16 वर्षों से जेल में हैं और उन्हें कहीं आना-जाना होता तो कोई लग्जरी बुलेट प्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करते, न कि एंबुलेंस का। इस मामले में किसी के फर्जी बयान के आधार पर उन्हें आरोपी नहीं बनाया जा सकता।

उन्होंने बताया कि अंसारी ने अदालत से कहा कि वह कभी बाराबंकी नहीं आए हैं और मामले की सह आरोपी अलका राय के बयान मात्र के आधार पर ही उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस उन्हें अनावश्यक परेशान कर रही है।

सुमन ने बताया कि अदालत ने अंसारी को इस मामले में 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया है। हालांकि वह बांदा जेल में ही रहेंगे। मामले की अगली सुनवाई अब 28 जून को होगी।

गौरतलब है कि जबरन वसूली के एक मामले में बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को गत 31 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित अदालत में पेश किया गया था। अंसारी को जिस एंबुलेंस से लाया गया था, उसपर बाराबंकी की नंबर प्लेट लगी थी। जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका अलका राय तथा उनके कुछ सहयोगियों ने इस एंबुलेंस का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराया है। इसके बाद बाराबंकी की नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें अंसारी को साजिश और जालसाजी का आरोपी बनाया गया था।

बाराबंकी पुलिस का कहना है कि डॉक्टर अलका राय, उनके सहयोगी डॉक्टर शेषनाथ राय, मुख्तार अंसारी, मुजाहिद, राजनाथ यादव और अन्य ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत एंबुलेंस के पंजीकरण के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल