लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार ने दिया BSP से निलंबित MLA अनिल को ये रिटर्न गिफ्ट, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 27, 2018 03:13 IST

23 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव के मतदान में बीएसपी का अनिल सिंह ने खेल खराब कर दिया था। इसके बाद उन्होंने दो दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की और अपनी जान को खतरा बताया।

Open in App

लखनऊ, 27 मार्चः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस समय बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से निलंबित विधायक अनिल सिंह से काफी खुश नजर आ रही है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद यूपी की योगी सरकार ने उन्हें रिटर्न गिफ्ट दिया है। सरकार ने उन्नाव के पुरवा से विधायक अनिल को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।

आपको बता दें कि 23 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव के मतदान में बीएसपी का अनिल सिंह ने खेल खराब कर दिया था। इसके बाद उन्होंने दो दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की और अपनी जान को खतरा बताया। इसी को देखते हुए योगी सरकार ने अनिल को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने के आदेश जारी कर दिए। 

राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधायक अनिल सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से निलंबित कर दिया था। सबसे बड़ी बात यह रही कि जो पार्टी दूसरी पार्टी से गठबंधन कर एक-एक वोट का इंतजाम कर रही थी उसी के अपने विधायक ने प्रतिद्वंद्वी पार्टी के उम्मीदवार को वोट दिया। माना जा रहा था कि बसपा से तो कम से कम कोई नहीं टूटेगा, क्योंकि उनके पास कुल 19 विधायक ही हैं, लेकिन अनिल सिंह ने इस मान्यता को तोड़ते हुए प्रतिद्वंद्वी पार्टी को वोट किया।

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार अरूण जेटली, डॉक्‍टर अशोक बाजपेयी, विजयपाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, डॉक्‍टर अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हा राव, हरनाथ सिंह यादव तथा अनिल कुमार अग्रवाल विजयी करार दिये गये। अग्रवाल ने द्वितीय वरीयता वाले मतों के आधार पर बाजी मारी। सपा की जया बच्चन चुनाव जीतीं, जबकि बसपा के भीमराव आंबेडकर को निराशा हाथ लगी। कुछ दिन पहले सपा और बसपा की संयुक्त ताकत के आगे भाजपा गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव हार गई थी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)राज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं