लाइव न्यूज़ :

BSP की बैठक में हुआ पार्टी का जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर विचार, मायावती ने दिए ये निर्देश

By भाषा | Updated: December 1, 2019 20:01 IST

बीएसपी की बैठक में महाराष्ट्र में वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा के अलावा झारखंड विधानसभा चुनाव और दिल्ली में होने वाले चुनाव से संबंधित रणनीति पर भी चर्चा की गई

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के रास्तों और जरियों के बारे में विचार-विमर्श के लिए पार्टी कार्यालय पर रविवार को दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की।मायावती ने बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 6 दिसंबर को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि बड़े पैमाने पर मनाने के निर्देश दिए।

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के रास्तों और जरियों के बारे में विचार-विमर्श के लिए पार्टी कार्यालय पर रविवार को दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मायावती ने बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 6 दिसंबर को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि बड़े पैमाने पर मनाने के निर्देश दिए।

सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दें। पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक बैठक में बसपा के जनाधार को बढ़ाने के रास्तों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में महाराष्ट्र में वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा के अलावा झारखंड विधानसभा चुनाव और दिल्ली में होने वाले चुनाव से संबंधित रणनीति पर भी चर्चा की गई। मायावती ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है और यह जनहित के लिए बेहद खतरनाक है।

बसपा अध्यक्ष ने जीएसटी और नोटबंदी के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हीं दूरदर्शी कदमों का नतीजा है कि आज देश में आर्थिक मंदी और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैली है।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस की ही तरह भाजपा ने भी देश की सवा करोड़ की आबादी को हर प्रकार से बेहाल और बदहाल कर दिया है जो बेहद चिंता का विषय है। बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी 15 जनवरी को बसपा अध्यक्ष का जन्मदिन 'जनकल्याणकारी दिवस' के तौर पर मनाया जाएगा।

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया