लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: मंत्री के बंगले पर बसपा विधायक ने जड़ा ताला, अधिकारियों ने तोड़ा

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 24, 2019 07:24 IST

मध्यप्रदेश के दमोह जिले की बसपा विधायक रामबाई की अधिकारियों को दंबगाई दिखाए जाने के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं और वे मंत्री बनने के लिए लगातार सक्रियता भी दिखा रही है, इसके लिए वे कई बार चेतावनी भी दे चुकी हैं.

Open in App

मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई ने एक बार फिर दबंगाई दिखाई है. मंत्री को आवंटित बंगले पर उन्होंने अपने समर्थकों से ताला डलवा दिया. मामले की जानकारी जब लोक निर्माण विभाग को लगी तो विभाग के अधिकारियों ने ताला तुड़वा दिया.

मध्यप्रदेश के दमोह जिले की बसपा विधायक रामबाई की अधिकारियों को दंबगाई दिखाए जाने के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं और वे मंत्री बनने के लिए लगातार सक्रियता भी दिखा रही है, इसके लिए वे कई बार चेतावनी भी दे चुकी हैं. बहुमत न मिलने की कांगे्रस सरकार की कमजोरी का पूरा फायदा उठाते हुए दो दिन से वे फिर लगातार मंत्री न बनाए जाने पर सरकार को चेतावनी देते हुए समर्थन वापस लेने की बात तक कह रही है.

रामबाई अब मंत्री के बंगले पर ताला लगाने के मामले को लेकर सुर्खियों में आई हैं. दरअसल हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान रामबाई ने विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति से मुलाकात कर बंगले की मांग की थी. पहले तो वे अध्यक्ष के सामने इस बात को लेकर अड़ गई थी कि गोपाल भार्गव वाला बंगला उन्हें दिया जाए. इसके बाद उन्हें अध्यक्ष ने समझाया कि यह नेता प्रतिपक्ष का बंगला है, उनसे खाली नहीं कराया जा सकता. तब कहीं जाकर वे मानी थी कि उन्हें 74 बंगले में बंगला आवंटन किया जाए.

इसके बाद अचानक मंगलवार को रामबाई समर्थकों ने 74 बंगले स्थित बी-12 बंगले पर ताला लगा दिया. हालांकि लोक निर्माण विभाग को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने ताला तुड़वा दिया. यह बंगला पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल को आवंटित था, मगर उन्होंने उद्योग मंत्री प्रदीप जायसवाल ने चर्चा कर आपस में बदल लिया था. प्रदीप जायसवाल बंगले में प्रवेश करते उसके पहले रामबाई ने ताला लगवा दिया.

यह दी सफाई

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जब बंगले का ताला तोड़ा तब विधायक ने यह सफाई दी कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति और लोक निर्माण विभाग के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के आश्वासन पर बी-12 बंगले पर ताला लगवाया था. वे दोनों से इस मामले में चर्चा करेंगी.

टॅग्स :मध्य प्रदेशबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया