लाइव न्यूज़ :

उप्र विधान परिषद चुनाव के लिए छोटे दलों के संपर्क में है बसपा : उमा शंकर सिंह

By भाषा | Updated: January 15, 2021 18:46 IST

Open in App

बलिया (उप्र),15 जनवरी उत्‍तर प्रदेश विधान सभा में बहुजन समाज पार्टी के उप नेता उमाशंकर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य विधान परिषद चुनाव को लेकर उनकी पार्टी छोटे दलों के संपर्क में है और स्थिति का आकलन कर रही है।

सिंह ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के साथ विधान परिषद चुनाव में गठबंधन करने की संभावना से इनकार करते हुए कहा, ''भविष्‍य में भी भाजपा से बसपा का कोई गठबंधन नहीं होगा।''

उन्होंने कहा, ''यदि भाजपा से गठबंधन करना होता, तो मायावती अभी भी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री होती।''

विधान परिषद चुनाव में बसपा की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''बसपा के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है। पार्टी स्थिति का आकलन कर रही है और छोटे दलों के सम्पर्क में है।''

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी व छोटे दलों का कोई वजूद नही है ।

बसपा के उपनेता ने दावा करते हुए कहा, '' मुसलमानों को पता है कि उत्तर प्रदेश में बसपा ही भाजपा को शिकस्त देने में सक्षम है।''

उल्‍लेखनीय है कि विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है और संख्‍या बल के आधार पर अभी बसपा एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं है। विधान परिषद की एक सीट के लिए कम से कम 32 विधायकों के वोट की जरूरत है, लेकिन बसपा के विधानसभा में सिर्फ 18 सदस्‍य हैं, जिनमें सात सदस्‍यों को पार्टी पहले ही निलंबित कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर