लाइव न्यूज़ :

बहुजन समाज पार्टी ने किया नागरिकता संशोधन बिल का विरोध, कहा, 'मौजूदा स्वरूप स्वीकार नहीं, पुनर्विचार करे सरकार'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 5, 2019 11:26 IST

BSP: बहुजन समाज पार्टी ने नागरिकता संशोधन बिल के मौजूदा स्वरूप का विरोध करते हुए कहा है कि सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देबसपा ने किया नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोधमायावती ने कहा, वर्तमान स्वरूप में स्वीकार नहीं है नागरिकता संशोधन बिल

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने नागरिकता संशोधन बिल के वर्तमान स्वरूप को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इसे पुनर्विचार के लिए संसदीय समिति के पास भेजा जाना चाहिए। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को इस बिल को संसद के वर्तमान सत्र में पेश होने को मंजूरी दी थी।

बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को इस बिल के वर्तमान स्वरूप पर आपत्ति जताते हुए कहा, 'पार्टी नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) के वर्तमान स्वरूप के खिलाफ है, सरकार को विधेयक के पहलुओं पर पुनर्विचार करना चाहिए और इसे संसदीय समिति के पास भेजा जाना चाहिए।'

सरकार जल्द करेगी नागरिकता संशोधन बिल को संसद में पेश

केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद सरकार इस बिल को अगले कुछ दिनों में संसद में पेश कर सकती है। सरकार ने इस बिल को पिछले सत्र में भी पास कराने की कोशिश की थी, तब ये लोकसभा से तो पास हो गया था लेकिन बहुमत ने होने के कारण ये राज्यसभा में पास नहीं हो सका था। 

नागरिकता संशोधन बिल का उद्देश्य बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर भागकर भारत आने वाले छह समुदायों-हिंदू, सिख, जैन बौद्ध, ईसाई और पारसी धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता का पात्र बनाना है। 

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016मायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया