लाइव न्यूज़ :

बसपा ने विधायक व दो अन्य को पार्टी से निकाला

By भाषा | Updated: December 7, 2021 00:25 IST

Open in App

लखनऊ, छह दिसंबर बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को गोरखपुर की चिल्लूपार सीट से पार्टी विधायक विनय शंकर तिवारी तथा दो अन्य को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्काषित कर दिया।

बसपा के गोरखपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने सोमवार को बताया कि चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से पार्टी विधायक विनय शंकर तिवारी, उनके भाई व पूर्व सांसद कुशल तिवारी व इनके रिश्तेदार गणेश शंकर पांडेय को पार्टी में अनुशासनहीनता और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उचित व्यवहार नहीं करने को लेकर बसपा (बहुजन समाज पार्टी) से तत्काल प्रभाव से निष्काषित किया जाता है।

मीडिया में हाल ही में ऐसी खबरे आयी थी कि विनय शंकर तिवारी ने हाल ही में लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी और ऐसी अटकलें लगायी जा रही हैं कि वह बसपा से अलग होकर सपा में शामिल हो सकते हैं।

पूर्वांचल क्षेत्र के ब्राह्मण मतदाताओं में तिवारी के परिवार का प्रभाव माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos