लाइव न्यूज़ :

बसपा ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के लिए पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख को निष्कासित किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जून बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख रशपाल सिंह राजू को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की राज्य इकाई का नेतृत्व करने वाले राजू पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बसपा के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले पर सवाल उठाने का आरोप लगाया गया था। उन पर गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को लेकर गठबंधन के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के उद्देश्य से बयान देने का भी आरोप लगाया गया था।

बसपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि ऐसा करके राजू ने गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर पार्टी प्रमुख के फैसले को चुनौती दी है। गढ़ी ने कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में बसपा प्रमुख मायावती के साथ बैठक के दौरान इस मुद्दे को अन्य मामलों के साथ उठाया था।

वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिअद और बसपा ने गठबंधन किया है। इसके तहत बसपा राज्य विधानसभा की 117 सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी पर शिअद लड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?