बसपा प्रमुख मायावती के मां का निधन, अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली आ रही हैं यूपी की पूर्व सीएम
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 13, 2021 18:45 IST2021-11-13T18:16:59+5:302021-11-13T18:45:01+5:30
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी। मायावती की मां काफी समय से बीमार थीं।

मायावती की मां रामरती का अस्पताल में दिल की गति रुकने से निधन हो गया।
नई दिल्लीःउत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती की मां रामरती का अस्पताल में दिल की गति रुकने से निधन हो गया। वह 92 साल की थीं। बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी। मायावती की मां काफी समय से बीमार थीं।
बसपा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि 92 वर्षीय रामरती की राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में मौत हो गई जहां उनका इलाज चल रहा था। बयान में कहा गया है कि बसपा अध्यक्ष अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
BSP PRESS NOTE-13-11-2021-BEHENJI MOTHER DEMISE pic.twitter.com/XjUMsw8olG
— Mayawati (@Mayawati) November 13, 2021
रविवार को वहां रामरती का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती दिल्ली पहुंच रही हैं। बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो की मां का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मायावती को अपनी मां का साथ मिला। मायावती के पिता का निधन 19 नवंबर 2020 को हुआ था।