लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः अखिलेश और मायावती की साझा प्रेस कांफ्रेंस कल, बढ़ सकती है बीजेपी की मुश्किलें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 11, 2019 10:25 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-आरएलडी के गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा सीट बंटवारे की घोषणा भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार सुबह बसपा के महासचिव सतीश मिश्रा और सपा सचिव राजेंद्र चौधरी ने एक साझा बयान में दी।शनिवार को सपा और बसपा गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती शनिवार दोपहर संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह बसपा के महासचिव सतीश मिश्रा और सपा सचिव राजेंद्र चौधरी ने एक साझा बयान में दी। लोकसभा चुनाव से पहले इस प्रेस कांफ्रेंस पर राजनीतिक दलों की नजरें टिक गई हैं। माना जा रहा है कि शनिवार को सपा और बसपा गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-आरएलडी के गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा सीट बंटवारे की घोषणा भी हो सकती है। फिलहाल इस गठबंधन में कांग्रेस पार्टी के शामिल होने की कोई सुगबुगाहट नहीं है। सपा-बसपा के साथ आने से चुनावी समीकरण बीजेपी के खिलाफ हो जाते हैं। इसकी बानगी फूलपुर, गोरखपुर और कैराना लोकसभा के उपचुनाव में देखने को मिली थी।

अखिलेश और मायावती लगातार इस बात की ओर इशारा करते रहे हैं कि उनका गठबंधन बीजेपी को हराने के लिए है। ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर छोटा-मोटा विवाद आसानी सुलझाने के आसार हैं। कांग्रेस अगर इस चुनाव पूर्व गठबंधन से बाहर रहती है तो भी इसका नुकसान बीजेपी को ही उठाना पड़ सकता है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)अखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया