लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने लिया बड़ा फैसला, तोड़ दिया गठबंधन

By भाषा | Updated: February 9, 2019 15:14 IST

चौटाला परिवार में पारिवारिक झगड़े के बाद अजय चौटाला और उनके दो बेटों दुष्यंत चौटाला तथा दिग्विजय चौटाला ने पिछले साल जननायक जनता पार्टी बना ली थी।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने शनिवार को हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल आईएनएलडी से अपना करीब नौ महीने पुराना गठबंधन तोड़ लिया और एलएसपी से नाता जोड़ने की घोषणा की। एलएसपी भाजपा के बागी सांसद राज कुमार सैनी की पार्टी है। ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) को चौटाला परिवार में चल रही पारिवारिक कलह के बीच जींद उपचुनाव में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पार्टी के उम्मीदवार उम्मेद सिंह रेढू की जमानत तक जब्त हो गई।

बसपा हरियाणा के प्रभारी मेघराज ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देशों पर बसपा ने आज आईएनएलडी से गठबंधन खत्म कर दिया और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (एसएसपी) से गठबंधन कर लिया।’’ नई व्यवस्था के तहत बसपा और एलएसपी आगामी लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मेघराज ने बताया कि हरियाणा में बसपा लोकसभा की आठ और एलएसपी दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में 35 सीटों पर और एलएसपी 55 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। बसपा ने शुक्रवार को संकेत दिया था कि अगर आईएनएलडी एकजुट रहने में विफल रही तो वह उससे अपनी राहें अलग कर लेगी।

चौटाला परिवार में पारिवारिक झगड़े के बाद अजय चौटाला और उनके दो बेटों दुष्यंत चौटाला तथा दिग्विजय चौटाला ने पिछले साल जननायक जनता पार्टी बना ली थी। कुरुक्षेत्र से भाजपा के बागी सांसद सैनी ने पिछले साल ‘लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी’ बनाई थी और उनके उम्मीदवार ने जींद उपचुनाव में आईएनएलडी के रेढू के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था। 

सत्तारूढ़ भाजपा ने जींद उपचुनाव में जीत दर्ज की जबकि जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय सिंह चौटाला दूसरे नंबर पर रहे। आईएनएलडी और बसपा ने पिछले साल अप्रैल में गठबंधन किया था जिसे सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने ‘‘सुविधा का विवाह’’ बताया था। गठबंधन करने के बाद दोनों दलों ने 2019 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने की घोषणा की थी।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos