लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने लोसुपा से तोड़ा चुनावी समझौता

By बलवंत तक्षक | Updated: June 6, 2019 07:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देलोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा के टिकट पर कुरु क्षेत्र से चुने गए थे. बसपा के हरियाणा मामलों के प्रभारी डॉ. मेघराज ने लोसुपा से चुनावी गठबंधन तोड़ने की जानकारी दी

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हरियाणा में पूर्व सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) से चुनावी समझौता तोड़ लिया है. समझौते के मुताबिक चार महीने बाद अक्तूबर में हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव दोनों पार्टियों को मिल कर लड़ने थे. इनमें राज्य की 90 सीटों में बसपा को 35 और लोसुपा को 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने थे. लेकिन यह समझौता चुनावों से पहले ही टूट गया.

समझौता टूटने की वजह लोकसभा चुनावों में दोनों ही पार्टियों का खराब प्रदर्शन रहा है. बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में से बसपा ने आठ और लोसुपा ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, लेकिन इनमें से कोई भी नहीं जीत पाया.

बसपा के हरियाणा मामलों के प्रभारी डॉ. मेघराज ने लोसुपा से चुनावी गठबंधन तोड़ने की जानकारी देते हुए कहा कि लोसुपा प्रमुख राजकुमार सैनी गठबंधन उम्मीदवारों के बजाये भाजपा की मदद कर रहे थे. इस भितरघात के कारण ही पार्टी ने समझौता खत्म करने का फैसला किया है. अब बसपा अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा के टिकट पर कुरु क्षेत्र से चुने गए थे. थोड़े समय बाद ही उन्होंने भाजपा के प्रति विरोध का रु ख अख्तियार कर लिया. अपनी अलग पार्टी गठित की और बसपा से चुनावी समझौता कर लिया. इस बार उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा था.

समझौते के तहत विधानसभा चुनावों में उन्हें गठबंधन की तरफ से भावी मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया जाने वाला था. तब ऐसी चर्चाएं थीं कि सैनी की अंदरखाते भाजपा से मिलीभगत है. अब बसपा ने भी यही आरोप लगाए हैं. 

इस बारे में राजकुमार सैनी का कहना है कि अभी इस बारे में कुछ पता नहीं है. बसपा की हरियाणा इकाई को कोई दिक्कत हुई होगी, लेकिन फिर भी इस बारे में एक बार पार्टी सुप्रीमो मायावती से बात करेंगे. अगर समझौता टूटता है तो लोसुपा हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. 

टॅग्स :बीएसपीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया