बसपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:35 IST2021-09-29T21:35:54+5:302021-09-29T21:35:54+5:30

BSP announces its official Twitter account | बसपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट की घोषणा की

बसपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट की घोषणा की

लखनऊ, 29 सितंबर उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने औपचारिक रूप से अपने ट्विटर अकाउंट की घोषणा की और लोगों से इसका अनुकरण करने और बसपा आंदोलन को मजबूत करने की अपील की।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘ सभी को सूचित किया जाता हैं कि बहुजन समाज पार्टी के आधिकारिक खाते @bspindia को सत्यापित कर दिया गया है। मैं सभी से बसपा के आधिकारिक खाते को फालो करने और आंदोलन को मजबूत करने की अपील करता हूं।"

उन्होंने पार्टी प्रमुख मायावती को हैशटैग जय भीम और हैशटैग जय भारत के साथ टैग भी किया।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने मीडिया और जनता के साथ बातचीत करने के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले "पहली बार" ट्विटर पर अकाउंट बनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BSP announces its official Twitter account

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे