लाइव न्यूज़ :

बसपा ने किया 'भारत बंद' को समर्थन देने का ऐलान

By भाषा | Updated: December 7, 2020 10:12 IST

Open in App

लखनऊ, सात दिसंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कृषि संबंधी तीन नए कानूनों की वापसी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के 'भारत बंद' के आह्वान का समर्थन किया है।

बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को किए ट्वीट में कहा, "कृषि से सम्बंधित तीन नये कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देश में किसान आन्दोलित हैं व उनके संगठनों ने आठ दिसम्बर को ’भारत बंद’ का जो एलान किया है, बसपा उसका समर्थन करती है।"

उन्होंने ट्वीट में केंद्र से किसानों की मांगें मानने की अपील भी दोहराई है।

गौरतलब है कि हाल में पारित तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को 'भारत बंद' का आह्वान किया है।

कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समेत अनेक राजनीतिक दल पहले ही इस बंद को समर्थन का ऐलान कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन