लाइव न्यूज़ :

बीएसजी की वार्षिक अनुदान राशि दोगुनी की गई, श्रीनगर, जम्मू में प्रशिक्षण केंद्र के लिए मिलेगी भूमि

By भाषा | Updated: April 2, 2021 20:11 IST

Open in App

जम्मू, दो अप्रैल जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (बीएसजी) को दी जाने वाली वार्षिक सहायता-अनुदान राशि को दोगुना किए जाने की घोषणा की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि उप राज्यपाल ने श्रीनगर एवं जम्मू के उपायुक्तों को बीएसजी को प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन संबंधी प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि जम्मू में बीएसजी पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए सिन्हा ने यह बातें कहीं।

इस दौरान उप राज्यपाल ने विभिन्न स्कूलों के कैडेट को राज्य पुरस्कार सम्मान पत्र भी दिए।

उप राज्यपाल जम्मू-कश्मीर बीएसजी के मुख्य संरक्षक भी हैं।

सिन्हा ने कहा, '' जम्मू-कश्मीर बीएसजी को अब 20 लाख रुपये की वार्षिक अनुदान राशि दी जाएगी जो कि पिछली अनुदान राशि से दोगुना है।''

समारोह के दौरान उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोविड-19 महामारी के दौरान बीएसजी द्वारा चलाए गए अभियान से जुड़े लोगों, अधिकारियों, प्रशिक्षकों और कैडेट द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं