लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होगा बीएसएफ का ऊंट दल और आईटीबीपी के 'डेयर डेविल' बाइकर

By भाषा | Updated: December 14, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर बीएसएफ का प्रसिद्ध ऊंट दल, आईटीबीपी के 'डेयर डेविल' बाइकर और सीआरपीएफ तथा सीआईएसएफ जैसे अन्य अर्धसैनिक बलों के मार्चिंग दस्ते गणतंत्र दिवस परेड-2022 में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन यहां नव-निर्मित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में किया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इन बलों की छह टुकड़ियों को रक्षा मंत्रालय के परामर्श के बाद अगले साल गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय परेड में भाग लेने के लिए मंजूरी दी गई है।

गृह मंत्रालय (एमएचए) की कार्यक्रम संबंधी इकाई के निर्देश के अनुसार घुड़सवार बैंड के साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ऊंट दल, दिल्ली पुलिस की बैंड टीमों के साथ मार्चिंग दस्ते, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

'पीटीआई-भाषा' को प्राप्त प्राप्त विवरण के अनुसार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की बाइक सवार प्रदर्शनी टीम भी पहली बार वार्षिक कार्यक्रम में भाग लेगी।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सितंबर में कहा था कि राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास कार्य 2022 में गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी के लिए समय पर तैयार हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?