लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने अपने सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए कोविड-19 चिकित्सा सुविधा उन्नत की

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई बीएसएफ ने अपने सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए कोविड-19 चिकित्सा सुविधा उन्नत की है। बल ने अपने अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की संख्या में बढ़ोतरी की है और जीवन रक्षक गैस के उत्पादन के लिए दो छोटे संयंत्रों की स्थापना करने की ‘‘प्रक्रिया में’’ है। यह जानकारी बुधवार को अधिकारियों ने दी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के छावला (दक्षिण पश्चिम दिल्ली) और टिगरी (दक्षिण दिल्ली) में बीएसएफ के दो कोविड देखभाल केंद्रों में हाल में दस-दस ऑक्सीजन युक्त बिस्तर बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन 20 बिस्तरों में से दो बाइपैड सुविधा युक्त हैं जबकि चार में वेंटिलेटर हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा इन दो शिविरों में 40 अन्य ऑक्सीजन बिस्तरों का निर्माण किया गया है जहां बीएसएफ के सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य भर्ती किए जा सकते हैं।

‘‘कारोना वायरस संक्रमण में अभूतपूर्व बढ़ोतरी’’ को देखते हुए ये सुविधाएं तैयार की गई हैं।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बीएसएफ के कर्मियों के साथ ही उनके परिवार के लोगों को इस समय चिकित्सा एवं पुनर्वास की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह