लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने अनजाने में सीमा पार करने वाले छह युवकों को पाकिस्तान को सौंपा

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:28 IST

Open in App

अटारी, नौ जनवरी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को छह पाकिस्तानी युवकों को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया जो पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ‘‘अनजाने में’’ भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे।

बीएसएफ ने कहा कि घटना को लेकर पाकिस्तान रेंजर्स से विरोध दर्ज कराया गया और युवकों को शाम साढ़े पांच बजे वापस भेज दिया गया।

बीएसएफ के गश्ती दल ने शुक्रवार की शाम पांच बजे अमृतसर के पुल मोरान सीमा चौकी के नजदीक खैबर-पतख्तूनख्वा के रहने वाले 14 से 25 वर्ष के आयु वाले इन छह युवकों को पकड़ा था।

बल ने बयान में बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान यह पता चला कि वे अनजाने में भारतीय क्षेत्र में चले आए थे। उनसे कुछ भी आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई।’’

सीमा सुरक्षा बल ने कहा कि युवक ‘‘अनजाने में सीमा पार कर चले आए थे’’, इसलिए ‘‘मानवीय आधार’’ पर उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपने का निर्णय किया गया।

इससे पहले सीमा सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने युवकों से पूछताछ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया