जम्मू फ्रंटियर पर पाकस्तान से घुसपैठ का प्रयास, एक ढेर, दो दिन पहले बैट हमलावर ने की थी कोशिश

By सुरेश एस डुग्गर | Published: January 3, 2022 10:44 AM2022-01-03T10:44:42+5:302022-01-03T10:47:49+5:30

धुंध और कोहरे का लाभ उठाकर पाकिस्तान की ओर से सोमवार तड़के घुसपैठ की कोशिश की गई थी। बीएसएफ की कार्रवाई में एक घुसपैठिया मारा गया जबकि कुछ वापस भागने में कामयाब रहे।

BSF troops shot down an intruder near international border in Arnia sector of Jammu | जम्मू फ्रंटियर पर पाकस्तान से घुसपैठ का प्रयास, एक ढेर, दो दिन पहले बैट हमलावर ने की थी कोशिश

बीएसएफ ने घुसपैठिया को मार गिराया (फाइल फोटो)

Highlightsजम्मू फ्रंटियर से घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ ने एक घुसपैठिया को मार गिराया।जम्मू फ्रंटियर के अरनिया सेक्टर की भूलेचक पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने की कार्रवाई।

जम्मू: पाकिस्तानी सेना जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कराने के लिए कितनी उतावली है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शनिवार को अपने एक कमांडों को खोने के बावजूद उसने अब जम्मू फ्रंटियर से घुसपैठ का प्रयास किया। ऐसे में एक घुसपैठिया मारा गया और बाकी धुंध का लाभ उठा भाग निकले।

सूत्रों ने बताया कि जम्मू फ्रंटियर के अरनिया सेक्टर की भूलेचक पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठियों में से एक को मार गिराया है। 

घुसपैठिये को मार गिराने से पहले जवानों ने उसे कई बार चेतावनी भी दी परंतु जब वह पीछे नहीं हटा तो जवानों ने गोली चलाकर उसे वहीं ढेर कर दिया। घुसपैठिये का शव अभी सीमा के नजदीक ही पड़ा हुआ है। अधिकारी दावा करते हैं कि घुसपैठियों की संख्या 3 से 4 के करीब थी जिनमें से बाकी वापस पाकिस्तान भागने में कामयाब रहे।

गोलीबारी सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत

मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की आवाज सुनकर सीमांत लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। पहले तो लगा कि सीमा पर भारत-पाकिस्तान जवानों में गोलीबारी का सिलसिला शुरू हो गया परंतु यह गोलीबारी कुछ ही समय के लिए थी। 

बाद में जानकारी मिली कि सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने अरनिया की पोस्ट भूले चक सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है। धुंध की आड़ में पाकिस्तानी घुसपैठिये भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धुंध में सीमा पार से अज्ञात व्यक्तियों को भारतीय सीमा की ओर बढ़ते हुए देखा गया। जैसे ही वे भारतीय सीमा के नजदीक पहुंचने लगे, उसे चेतावनी दी गई। चेतावनी के बाद भी वह निरंतर भारतीय सीमा की ओर बढ़ते रहे। 

एक बार फिर उन्हें वापस लौटने को कहा गया परंतु जैसे ही उनमें से एक ने भारतीय सीमा की हद में पांव रखा, बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी की और उसे वहीं ढेर कर दिया।

पहले भी होती रही है घुसपैठ की कोशिश

पिछले महीने भी बीएसएफ के जवानों ने आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अल्लाह माई दे कोठे पोस्ट पर एक महिला पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया था। मारे जाने वाली महिला आतंकवादियों की गाइड बताई जाती है।

इसके अलावा इस रविवार को एलओसी से सटे केरन सेक्टर में भी जवानों ने पाकिस्तानी सेना की मदद से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे एक घुसपैठिये को मार गिराया जो पाकिस्तानी सेना का कमांडो था।

Web Title: BSF troops shot down an intruder near international border in Arnia sector of Jammu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे