लाइव न्यूज़ :

सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने 150 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग का पता लगाया: डीजीपी

By भाषा | Updated: November 22, 2020 19:39 IST

Open in App

जम्मू, 22 नवम्बर जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रविवार को बीएसएफ ने 150 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग का पता लगाया है। ऐसा संदेह है कि इसका इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के लिए किया जाता था। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने यह जानकारी दी।

सिंह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक, जम्मू सीमांत, एन एस जमवाल और पुलिस महानिरीक्षक, जम्मू क्षेत्र, मुकेश सिंह के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के पास हाल ही में मुठभेड़ की जांच के बाद सुरंग का पता लगा है।

पुलिस महानिदेशक ने पत्रकारों को बताया, ‘‘पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से मिली कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को बीएसएफ के साथ साझा किया था जिसने काफी प्रयासों के बाद सुरंग का पता लगा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे