लाइव न्यूज़ :

सीमापार सुरंग का पता लगाते हुए पाक सीमा में 200 मीटर तक पहुंच गया था बीएसएफ का दल :अधिकारी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर जम्मू के नगरोटा में पिछले दिनों मुठभेड़ में मारे गये जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों की घुसपैठ की जांच कर रहा बीएसएफ का एक दल भारत में घुसने के लिए दहशतगर्दों द्वारा इस्तेमाल भूमिगत सुरंग के छोर का पता लगाते हुए पाकिस्तान के क्षेत्र में 200 मीटर तक पहुंच गया था। बल के शीर्ष अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गत 19 नवंबर को जैश के चार आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराने के फौरन बाद बीएसएफ ने दहशतगर्दों द्वारा इस्तेमाल किये गये संभावित रास्ते का पता लगाने के लिहाज से एक दल का गठन किया।

अधिकारियों ने बताया कि टीम ने भारतीय सीमा में सुरंग के छोर का पता लगाने के लिए अपनी संरचना का अनुसरण किया और आतंकवादियों से जब्त किये गये एक मोबाइल उपकरण के इलेक्ट्रॉनिक और भौगोलिक डेटा का भी तलाशी के दौरान इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा कि सुरंग के छोर पर पहुंचने पर बीएसएफ के दल को पता चला कि वे पाकिस्तानी क्षेत्र के 200 मीटर अंदर तक आ गये हैं। उन्होंने सुरंग में प्रवेश किया और साक्ष्यों को एकत्रित करने के तहत पाकिस्तान की तरफ के हिस्से में अंदर की तस्वीरें लीं और फिर भारतीय क्षेत्र की ओर लौट आए।

अधिकारियों ने कहा कि अभियान त्वरित और खुफिया सूचनाओं पर आधारित था।

पाकिस्तान से आये चार जैश आतंकवादियों को उस समय मुठभेड़ में मार गिराया गया था जब वे एक ट्रक में छिपकर कश्मीर में घुसने की फिराक में थे।

बीएसएफ ने एक आधिकारिक बयान में बताया था कि बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पाकिस्तान की ओर के क्षेत्र से आने वाली एक भूमिगत सुरंग का पता लगाया जो जम्मू के सांबा जिले में रीगल सीमा चौकी के क्षेत्र में भारत की तरफ निकल रही है।

मुठभेड़ स्थल से मिले सुरागों के आधार पर बीएसएफ ने कहा था कि उसे पता चला है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा के जतवाल गांव से एक ट्रक चालक ने इन आतंकवादियों को बैठाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान