लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने पंजाब में पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के पास ड्रोन को मार गिराया

By भाषा | Updated: December 18, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत एवं पाकिस्तान की सीमा के पास एक ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बल ने एक बयान में बताया फिरोजपुर सेक्टर में वान सीमा चौकी के पास चीन निर्मित ड्रोन को शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर ‘‘देखा गया और मार गिराया गया’’।

बल ने एक बयान में बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर और सीमा बाड़ से 150 मीटर की दूरी पर काले रंग की उड़ने वाली वस्तु को मार गिराया गया।

उसने बताया कि चार पावर बैटरी वाले हेक्सा-कॉप्टर ड्रोन का वजन लगभग 23 किलोग्राम था और यह लगभग 10 किलोग्राम वजन ले जाने में सक्षम था। उसने बताया कि बहरहाल, ड्रोन पर नशीले पदार्थ, हथियार या गोला-बारूद नहीं था।

बीएसएफ ने कहा कि जिस इलाके में ड्रोन को मार गिराया गया, वहां तलाश अभियान जारी है।

इससे पहले भी बल ने पाकिस्तान से आए इस प्रकार के दो ड्रोन मार गिराए थे, जिनमें हथियार और गोला-बारूद थे। ये दोनों ही घटनाएं पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में हुई थीं।

बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने 30 नवंबर को संवाददाताओं से कहा था कि पंजाब और जम्मू में सीमा के पास इस साल अब तक कम से कम 67 ड्रोन देखे गए हैं।

सिंह ने बीएसएफ के 57वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कहा था, “अभी हमारे देश में आने वाले ड्रोन की संख्या कम है और यह सभी चीन में निर्मित ड्रोन हैं… ये बहुत उन्नत हैं और कम वजन उठाने में सक्षम हैं तथा 95 प्रतिशत मामलों में ये मादक पदार्थ लेकर आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं