लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर 58 किलोग्राम हेरोइन जब्त की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:32 IST

Open in App

जोधपुर/नयी दिल्ली/बीकानेर, तीन जून सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सरहद पर 58.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। सीमा पर नशीले पदार्थों की यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। इस तरह सुरक्षा बलों ने नशीला पदार्थ तस्करी करने के पाकिस्तानी तस्करों के कथित प्रयास को नाकाम कर दिया।

महानिरीक्षक (राजस्थान सीमा) पंकज गूमर ने कहा कि बीएसएफ के राजस्थान फ्रंटियर्स ने बुधवार देर रात बीकानेर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बंदली सीमा चौकी के पास से यह जब्ती की।

उन्होंने कहा कि तस्कर रात और खराब मौसम का फायदा उठाकर 54 पैकेट प्रतिबंधित सामग्री छोड़कर भागने में सफल रहे।

गूमर ने कहा, ‘‘सीमा प्रहरियों ने चेतावनी के बाद गोली चलाई और उस जगह पहुंचे, जहां तस्करों के होने की संभावना थी। हालांकि घटनास्थल के आसपास कोई नहीं मिला, लेकिन इलाके की गहन तलाशी में 54 पैकेट मिले। जांच करने पर इन पैकेटों में मादक पदार्थ पाया गया। माना जा रहा है कि यह मादक पदार्थ हेरोइन है।’’

कुछ पैरों के निशान भी मिले क्योंकि तस्कर जवानों की चेतावनी के बाद मौके से भागने में सफल रहे। बीएसएफ ने बीकानेर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इससे पहले, सात-आठ फरवरी की दरम्यानी रात को श्रीगंगानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने नशीली दवाओं के तस्करों की इसी तरह की कोशिश को नाकाम कर दिया था।

नई दिल्ली में बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान सेक्टर में तस्करी विरोधी अभियान के दौरान नशीले पदार्थ की यह सबसे बड़ी बरामदगी है।

बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र राठौड़ ने बताया कि नशीले पदार्थ की तस्करी ‘पीवीसी’ पाइपों के जरिए की जा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट