लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर 56 किग्रा हेरोइन जब्त की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 14:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून सीमा सुरक्षा बल ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर कम से कम 56 किलोग्राम हेराइन बरामद की है जो सीमा पर मिला नशीले पदार्थ का अब तक सबसे बड़ा जखीरा है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह घटना दो-तीन जून की मध्यरात्रि को हुई जब जवानों ने सीमा पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी। बीएसएफ के एक जवान ने गोली चलाई जिसके चलते तस्करों को भागना पड़ा।’’

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सीमावर्ती राज्य के रेगिस्तान वाले इलाके में बीकानेर सेक्टर के बुंदली में हुई।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान 56 किलोग्राम से अधिक वजन के संदिग्ध हेरोइन के 54 पैकेट बरामद किए।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सेक्टर में तस्करी विरोधी अभियान के दौरान नशीले पदार्थ की यह सबसे बड़ी बरामदगी है।

प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबल ने ‘‘भारत में प्रतिबंधित पदार्थ लाने की पाकिस्तानी तस्करों की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र