लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर 56 किग्रा हेरोइन जब्त की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली/बीकानेर, तीन जून सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सरहद पर कम से कम 56 किलोग्राम हेराइन बरामद की है जो सीमा पर मिले नशीले पदार्थ का अब तक सबसे बड़ा जखीरा है। बल ने नशीला पदार्थ तस्करी की पाकिस्तानी तस्करों की कथित कोशिश को नाकाम कर दिया।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह घटना दो-तीन जून की मध्यरात्रि को हुई जब जवानों ने सीमा पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी। बीएसएफ के एक संतरी ने गोली चलाई जिसके चलते तस्करों को भागना पड़ा।’’

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सीमावर्ती राज्य के रेगिस्तानी क्षेत्र में बीकानेर सेक्टर के बुंदली में हुई।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान 56.63 किलोग्राम वजन के संदिग्ध हेरोइन के 54 पैकेट बरामद किए।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सेक्टर में तस्करी विरोधी अभियान के दौरान नशीले पदार्थ की यह सबसे बड़ी बरामदगी है।

बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र राठौड़ ने बताया कि नशीले पदार्थ की तस्करी ‘पीवीसी’ पाइपों के जरिए की जा रही थी।

प्रवक्ता ने बताया कि बल ने ‘‘भारत में प्रतिबंधित पदार्थ लाने की पाकिस्तानी तस्करों की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू