लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने कच्छ में मछली पकड़ने वाली दो पाकिस्तानी नौकाओं को जब्त किया, उन पर कोई सवार नहीं था

By भाषा | Updated: October 5, 2019 17:09 IST

अधिकारी ने बताया इलाके में गश्त लगा रहे बीएसएफ जवानों के एक दल ने भारत-पाक सीमा पर सर क्रीक में लक्ष्मण प्वाइंट पर इन नौकाओं को पाया। अधिकारी ने बताया कि नौका में मछली पकड़ने वाले उपकरण थे, लेकिन उन पर कोई सवार नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देनौकाओं को जब्त करने के बाद बीएसएफ ने सीमा से लगे इलाकों में खोजबीन अभियान शुरू किया।पिछले दो महीनों के दौरान इस तरह के कई मामलों के बारे में जानकारी दी है, जब पाकिस्तानी नौकाएं इलाके में पाई गईं। 

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार सुबह गुजरात के कच्छ जिले के पास सर क्रीक क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली दो पाकिस्तानी नौकाओं को जब्त कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया इलाके में गश्त लगा रहे बीएसएफ जवानों के एक दल ने भारत-पाक सीमा पर सर क्रीक में लक्ष्मण प्वाइंट पर इन नौकाओं को पाया। अधिकारी ने बताया कि नौका में मछली पकड़ने वाले उपकरण थे, लेकिन उन पर कोई सवार नहीं था।

उन्होंने बताया कि नौकाओं को जब्त करने के बाद बीएसएफ ने सीमा से लगे इलाकों में खोजबीन अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक कुछ भी संदेहजनक बात सामने नहीं आई है। एक विज्ञप्ति में बीएसएफ ने बताया, “इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। यह अभी भी चल रहा है, लेकिन अभी तक इलाके से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है।”

सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले दो महीनों के दौरान इस तरह के कई मामलों के बारे में जानकारी दी है, जब पाकिस्तानी नौकाएं इलाके में पाई गईं। 

टॅग्स :गुजरातपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी