लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने महिलाओं को अनुचित तरीके से छूने के तृणमूल विधायक के आरोप का खंडन किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली,16 नवंबर तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर तलाशी करने की आड़ में महिलाओं को अनुचित तरीके से छूने का मंगलवार को आरोप लगाया। उनके आरोप को खारिज करते हुए बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे निराधार बताया।

बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के केंद्र के कदम के विरोध में एक प्रस्ताव पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस विधायक उदयन गुहा ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि बीएसएफ किस तरह के अत्याचार लोगों पर करता है। एक बच्ची, जिसने देखा है कि उसकी मां को तलाशी की आड़ में अनुचित तरीके से छुआ जाता है, जब वह खेत से लौटेगी तब वह कभी देशभक्त नहीं रह सकती, फिर चाहे आप उनके सामने कितनी ही बार ‘भारत माता की जय’ के नारे क्यों नहीं लगा लें। ये घटनाएं असामाजिक तत्वों को जन्म देती है । ’’

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अर्धसैनिक संगठन एक पेशेवर बल है और उसने " हमेशा नियमों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं की तलाशी बीएसएफ महिला प्रहरी लेती हैं।"

उन्होंने कहा, "बीएसएफ कर्मियों द्वारा महिलाओं को गलत तरीके से छूने के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।"

बल के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थित बीएसएफ ‘फ्रंटियर’ इस विवाद पर विस्तृत बयान जारी कर सकता है।

बीएसएफ पर 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा का जिम्मा है और इसके तहत बल को पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन