लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई एके-47 राइफल, पिस्टल बरामद की

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:09 IST

Open in App

जम्मू/नयी दिल्ली, 14 मई भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सीमा से सटे क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई एक एके-47 राइफल, एक पिस्टल और गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसा संदेह है कि हथियार और गोला बारूद गिराने के बाद ड्रोन पाकिस्तानी क्षेत्र में लौट गया।

जम्मू में बीएसएफ के आईजी एन.एस. जामवाल ने जवानों को बधाई देते हुए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि बल पाकिस्तान के सभी नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पूरी तरह से सतर्क है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सांबा सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने तलाश अभियान चलाया। बारह बजकर करीब पंद्रह मिनट पर जवानों को मैदान में पीले रंग के पॉलीथिन बैग में लिपटी वस्तु मिली।’’

उन्होंने बताया कि पूरी एहतियात बरतते हुए पैकेट को खोला गया जिसमें एके-47 राइफल, एक पिस्टल, पिस्टल की मैगजीन, 15 राउंड 9एमएम गोलियां और ड्रोन के पेलोड में लगाया जाने वाला लकड़ी का एक फ्रेम बरामद किया।

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की रखवाली सीमा सुरक्षा बल करता है।

उन्होंने बताया कि यह पैकेट अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 250 मीटर की दूरी पर भारतीय क्षेत्र में मिला है।

प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के सतर्क सैनिकों के प्रयासों से पाकिस्तान के नापाक इरादे एक बार फिर विफल हुए।

अधिकारियों ने बताया कि यही वह इलाका है जहां पर पिछले वर्ष 22 नवंबर को एक सुरंग मिली थी और इस वर्ष पांच मई को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया था।

सांबा, कठुआ और जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा हथियार और गोल-बारूद गिराए जाने की घटनाएं अकसर सामने आ रही हैं।

गत 14 फरवरी को बीएसएफ ने जम्मू के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक ड्रोन द्वारा गिराए गए बम बरामद किए थे जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है