लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए उपनिरीक्षक को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 2, 2020 15:45 IST

Open in App

जम्मू, दो दिसंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नियंत्रण रेखा के पास जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए उपनिरीक्षक पी गुइटे को बुधवार को श्रद्धांजलि दी।

बीएसएफ के जम्मू क्षेत्र उप महानिरीक्षक एन एस जामवाल ने पलोरा शिविर स्थित फ्रंटियर मुख्यालय में गुइटे को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बल का वीर कर्मियों का इतिहास रहा है जो अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब राष्ट्र की सुरक्षा का सवाल उठता है तो इस वीरता ने एक बार फिर साबित किया है कि सीमा प्रहरी अपने जीवन के बलिदान के लिए हर समय तैयार रहते हैं।

पुंछ में पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में गुइटे देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे।

जामवाल ने कहा कि गुइटे के परिवार को सभी लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए