लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने अटारी-वाघा रिट्रीट समारोह को दर्शकों के लिए खोला

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर रिट्रीट समारोह का प्रदर्शन आम लोगों के लिए फिर से खोल दिया है। कोविड-19 के प्रकोप के कारण पूर्व में इसे स्थगित कर दिया गया था।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि गैलरी में सीमित संख्या में दर्शकों के साथ बुधवार को भारत की तरफ इसे फिर से अनुमति दी गई है।

एक घंटे से अधिक समय तक चलने वाला यह आयोजन पाकिस्तान के वाघा के सामने, अमृतसर शहर से लगभग 26 किलोमीटर दूर अटारी में होता है। भारत ने सात मार्च को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रदर्शन में दर्शकों की उपस्थिति पर रोक लगा दी थी।

भारत और पाकिस्तान पारंपरिक रूप से कई वर्षों से अटारी-वाघा सीमा पर शाम के समय इस समारोह का आयोजन करते हैं। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के लोगों के साथ-साथ विदेशी नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। बीएसएफ अपने समकक्ष पाक रेंजर्स के साथ समन्वय में समारोह आयोजित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो