लाइव न्यूज़ :

जम्मू में सीमा पार कर घुसे पाकिस्तान के दो ड्रोन, बीएसएफ की फायरिंग के बाद पीछे लौटे

By भाषा | Updated: April 24, 2021 12:47 IST

जम्मू-कश्मीर में सीमा पार कर शनिवार तड़के दो पाकिस्तानी ड्रोन घुस आए थे। ये घटना आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया क्षेत्र की है।

Open in App

जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके दो पाकिस्तानी ड्रोन शनिवार तड़के भारतीय सीमा में घुस आए और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उन पर गोलीबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि तड़के साढ़े चार और पौने पांच बजे के बीच आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोनों को मार गिराने की कोशिश में उन पर करीब 15 गोलियां चलाईं जिसके बाद वे पाकिस्तान की ओर लौट गए।

पाकिस्तान ड्रोनों का इस्तेमाल हथियार और मादक पदार्थ गिराने के लिए करता रहा है। यह ताज़ा कोशिश ऐसे समय में हुई है जब जम्मू-कश्मीर में सरहद पर शांति है। भारत और पाकिस्तान 24 और 25 फरवरी की दरमियानी रात से 2003 के संघर्ष विराम समझौते को बरकरार रखने पर सहमत हुए थे जिसके बाद सीमा पर शांति कायम हुई।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, “ आज सुबह अरनिया के जब्बोवाल और विक्रम सीमा चौकी क्षेत्रों के ऊपर दो ड्रोन मंडराते हुए दिखे। बीएसएफ के जवानों ने उन पर गोलीबारी की जिसके बाद वे वापस पाकिस्तान की तरफ लौट गए।”

उन्होंने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और यह पता लगाने के लिए खोज अभियान चलाया जा रहा है कि ड्रोनों ने पाकिस्तान की तरफ लौटने से पहले कुछ गिराया तो नहीं है। अधिकारी ने बताया कि अब तक कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो