लाइव न्यूज़ :

इस्लामी आतंकवादियों, उग्रवादियों से खतरे के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ हाई अलर्ट

By भाषा | Updated: August 14, 2021 13:21 IST

Open in App

धुबरी (असम), 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पड़ोसी देश के इस्लामी आतंकवादियों और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राज्यों में सक्रिय भारतीय उग्रवादियों से सुरक्षा को संभावित खतरे की खुफिया जानकारी के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने शनिवार को कहा, ‘‘असम में भारत-बांग्लादेश की पूरी सीमा पर और पश्चिम बंगाल में कूचबिहार जिले में कड़ी चौकसी रखी जा रही है। आदेश दिए गए हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अप्रिय गतिविधि को अंजाम देने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निबटा जाए।’’

सिन्हा ने बताया कि बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ‘ऑपरेशन अलर्ट’ शुरू किया है जो 16 अगस्त तक चलेगा। इसमें अर्द्धसैनिक बल की सभी शाखाओं के सभी अधिकारी और जवान हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत मुख्य रूप से बांग्लादेश के इस्लामी आतंकवादियों और पड़ोसी देश से सटे राज्यों में सक्रिय भारतीय विद्रोहियों से उत्पन्न सुरक्षा खतरे के मद्देनजर की गई है।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ कर्मी सीमा के निकट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं जिसमें स्थानीय लोगों से कहा जा रहा है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि के बारे में वे बल को सूचित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर