लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीएसएफ ने रैली की शुरूआत की

By भाषा | Updated: December 4, 2021 00:43 IST

Open in App

कोलकाता, तीन दिसंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 1,200 किलोमीटर लंबी कोलकाता-गुवाहाटी ‘स्वर्णजयंती शौर्य प्रदर्शनी यात्रा’ की शुरुआत की।

बीएसएफ के पूर्वी कमान के एडीजी वाई बी खुरानिया और कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त तौफीक हसन ने कोलकाता के राजारहाट स्थित सीमा सुरक्षा बल के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय से छह वाहनों वाली सचल प्रदर्शनी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एक बयान में कहा गया, ‘‘पश्चिम बंगाल और असम से होकर यह यात्रा 18 दिनों में पूरी होगी।’’

इस प्रदर्शनी में दिन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटो और आग्नेयास्त्रों की प्रदर्शनियां आयोजित की गईं और वृत्तचित्र एवं लघु फिल्में दिखाई गईं।

इसमें कहा गया है, ‘‘स्वर्णजयंती शौर्य प्रदर्शनी यात्रा का उद्देश्य लोगों को बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम और पाकिस्तान पर जीत तथा उसमें बीएसएफ के अतुलनीय योगदान के बारे में अवगत कराना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए