लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली/अमृतसर, 17 दिसंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो पाकिस्तानी ‘‘सशस्त्र घुसपैठियों’’ को मार गिराया। बल ने इस स्थान से मादक पदार्थों की तस्करी की तीन कोशिशों को नाकाम किया है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल को भारतीय क्षेत्र में सीमा पर लगी बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि का पता चला, जिसके बाद बुधवार देर रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर अमृतसर में राजाताल सीमा चौकी के निकट दोनों को मार गिराया गया।

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) भूपिंदर सिंह ने अमृतसर में संवाददाताओं को बताया , ‘‘ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के संतरी को बाड़ के पास कुछ आवाज सुनाई दी । घने कोहरे के बीच उसने वहां मौजूद लोगों को ललकारा, लेकिन तभी उसे बंदूक का ट्रिगर खींचने की आवाज सुनाई दी।’’

उन्होंने बताया ,‘‘ बीएसएफ के जवान ने आत्म रक्षा में गोलियां चलाईं और बाद में हमें घटनास्थल से हथियारों से लैस घुसपैठियों के शव मिले ।’’

उन्होंने बताया कि घटनास्थल की तलाशी के बाद एक एके-56 रायफल, एक अन्य अर्द्धस्वचालित रायफल, एक पिस्तौल, 90 गोलियां, पांच मैगजीन और करीब 10 फुट की दो पीवीसी पाइप बरामद की गईं, जिनका आमतौर पर इस्तेमाल सीमा पार से नशीले पदार्थों के पैकेट भेजने के लिए किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस स्थान से कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है।

अधिकारी के अनुसार बल पाकिस्तानी रेंजरों के समक्ष अपनी ‘‘आपत्ति दर्ज’’ करा रहे हैं कि घुसपैठिए उनके क्षेत्र का इस्तेमाल मादक पदार्थों को भारतीय क्षेत्र में भेजने के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसी क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी की दो कोशिशों को नाकाम किया गया। एक क्षेत्र रामकोट सीमा चौकी के निकट है और अमृतसर सेक्टर के पास दो अलग अलग स्थानों से पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित